बस्ती, अप्रैल 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पुरानी बस्ती थानांतर्गत हड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा जाफर में एक दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई है। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की मदद से जब तक आग पर काबू पाया, जब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के परसा जाफर-सोनहटी मार्ग पर परसा जाफर गांव में ब्रेड सप्लायर कृष्ण गोपाल पुत्र स्वर्गीय राज कुमार की दुकान है। वे बरदहिया बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनकी दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में आग भड़क गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार की टीम ने तत्काल घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। थोड़ी देर में मौके पर पहुंची फायर ब...