बस्ती में रेडीमेड की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख का नुकसान
बस्ती, मई 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर पंचायत रुधौली के शांतिनगर वार्ड में रेडीमेड की दुकान में बुधवार/ गुरुवार की देर रात शार्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में दमकल और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शटर तोड़कर फायर बिग्रेड की टीम अंदर घुसी। जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, तब तक अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग आसपास के दुकानों में नहीं फैली। फायर बिग्रेड की टीम ने आग से हुई क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 35 लाख रुपये का नुकसान दुकानदार के अनुसार आग से करीब तीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नगर पंचायत रुधौली के शांति नगर वार्ड में फैमिली फैशन रेडीमेड के नाम से रेहान खान पुत्र अजमत खान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.