बस्ती में मनोज तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बस्ती, मई 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने मनोज तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवा विश्वकर्मा को शनिवार भोर हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गढ़हा गौतम के पास से गुजरने वाला है। इसके बाद थानेदार आलोक श्रीवास्तव की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। बाइक से पहुंचे आरोपी शिवा को पुलिस ने रोकना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बता दें कि मनोज तिवारी हत्याकांड में पुलिस पहले ही दो आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.