लखनऊ, सितम्बर 1 -- 998 डीएल बिना तय प्रक्रिया पूरी किए ही कर दिए गए जारी लखनऊ, विशेष संवाददाता बस्ती में डाइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने में भ्रष्टाचार व नियमों की अनदेखी का गंभीर मामला सामने आया है। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को बस्ती के उप संभागीय परिवहन कार्यालय में बिना जांच के 998 डीएल जारी किए जाने के मामले में मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार दास व सीमा गौतम को निलंबित कर दिया है।

भ्रष्टाचार की जांच दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिए जाने के साथ ही भ्रष्टाचार के मामले में सतर्कता जांच कराए जाने के लिए भ्रष्टाचार निवरण संगठन को पत्र लिखा गया है। विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया था कि आरोपी मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार दास ने 785 और सीमा गौतम ने 213 डीएल बिना जरूरी जांच-पड़ताल के मंजूर किए। कुल 998 डीएल ऐसे पाए ग...