बस्ती, जून 27 -- बस्ती। जिले में आगामी मानसून व संभावित बाढ़ से बचाव के लिए बाढ़ कार्य खंड-प्रथम ने हर्रैया व सदर तहसील क्षेत्र में सरयू (घाघरा) नदी के तटबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से छह बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इच्छुक व पात्र फर्मों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं।अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड-प्रथम के अनुसार यह कार्य हर्रैया व सदर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के तटबंधों और संवेदनशील स्थलों पर कराए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यों में स्पर निर्माण, एप्रन, साइड स्लोप की सुरक्षा, बोल्डर पिचिंग, क्षतिग्रस्त हिस्सों का सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आवश्यक बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 32.71 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं अधूरी, विभागीय दावों की खुली पो...