संतकबीरनगर, अगस्त 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल के निर्देशन में बुधवार को बस्ती मंडल की बालक, बालिका संवर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती स्तर से आयोजित किया गया। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में जिले को गोल्ड मेडल मिला है।इसी क्रम में सीनियर बालक वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। दूसरे स्थान पर रहे बस्ती मंडल की टीम का नेतृत्व माध्यमिक विद्यालयों के जनपदीय क्रीड़ा सचिव जोखू प्रसाद के देखरेख में टीम ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की कप्तान प्रगति सिंह रहीं। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता 30 से उनके नेतृत्व में छोटी शर्मा, संजना प्रजापति, प्रियांशी गुप्ता, नैना मोदनवाल, दीप...