बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानांतर्गत महदेव ग्राम पंचायत के भैंसानाथ मंदिर के पास स्थित तालाब में हाईस्कूल के छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह रात में अपने घर पर सोया था और सुबह उसका शव तालाब के किनारे पानी में पड़ा मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर वाल्टरंगज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृत किशोर के गले पर गहरा दागनुमा निशान देख कर परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि किशोर का शव तालाब में मिला है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की पृष्ठभूमि बताया जा रहा है कि वाल्टरगंज थानाक्षेत्र क...