बस्ती, जनवरी 26 -- बस्ती। हिन्दुस्तान टीम बस्ती में दिनदहाड़े मारपीट कर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान तेज कर दिया है। युवक के अपहरण के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव निवासी लाल बहादुर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि सोमवार की दोपहर वाल्टरगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक ने उनके पुत्र सतीश को बिरऊपुर चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी ने गालियां देते हुए लात-मुक्का और डंडे से पिटाई शुरू कर दी और सतीश को जबरन उठा ले गए। घटना को अंजाम देने में आरोपी के साथ लगभग 20 अज्ञात लोग भी शामिल थे। तहरीर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अपहृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.