बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली तहसील में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से बुधवार को हड़कंप मच गया। लेखपाल प्रेमपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। बताया जा रहा है कि तहसील परिसर के बाहर लेनदेन के दौरान टीम ने उन्हें दबोचा। गिरफ्तारी के समय उनके पास से नकदी भी बरामद की गई। कार्रवाई इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोगों में सन्नाटा छा गया। टीम ने आरोपी लेखपाल को फौरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार, एंटी करप्शन टीम देर सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय थी और कई ठिकानों पर गुपचुप तरीके से जाल बिछाया गया था। जैसे ही लेनदेन की पुष्टि हुई, टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रेमपाल को धर दबोचा। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य राजस्व कर्मियों के हाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.