बस्ती, दिसम्बर 16 -- बस्ती। बस्ती शहर के निकट हरदिया चौराहे के पास सोमवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बस संतकबीनगर के बेलहर कला से अजमेर जा रही थी। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। हादसा रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ यात्रियों के वाहन में फंसे होने की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की गंभीरता को देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.