बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। आर्द्रभूमि (संरक्षण व प्रबंधन) को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जलाशयों के संरक्षण की दिशा में तेजी ला दी है। इसी क्रम में सभी जनपदों से आर्द्रभूमियों को अधिसूचित कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। बस्ती जिले में भी इस पहल के तहत तैयारियां तेज हो गई हैं और छह प्रमुख तालाबों को संरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में चंदो, भुइला, पचवस, जसोवर, चौरी और मढ़नी ताल को आर्द्रभूमि के रूप में चिह्नित किया गया है। इन जलाशयों की प्राकृतिक संरचना और जल धारण क्षमता को सुरक्षित रखने के लिए शासन विशेष कार्ययोजना तैयार कर रहा है। नम व आर्द्र क्षेत्रों पर अवैध कब्जों को रोकने के लिए वन विभाग को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।मुख्य वन संरक्षक एवं राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण के सदस्य सचिव नीरज कु...