बस्ती, दिसम्बर 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में जारी ठंड व कोहरे की मार के बीच सोमवार की सुबह रामजानकी मार्ग पर कलवारी थानांतर्गत छरदही पेट्रोल पम्प के पास एक ट्रेलर ने दो बाइकों को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गायघाट निवासी रामचंद्र गुप्ता सोमवार की सुबह बाइक से छरदही क तरफ जा रहे थे। अभी वे छरदही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि तभी एक ट्रेलर ने पीछे से उन्हें चपेट में ले लिया। इस दौरान एक अन्य बाइक भी ट्रेलर की चपेट में आ गई। दोनों बाइक तेज टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि हादसे में रामचंद्र समेत दो लोग घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.