बस्ती में खाद्यान्न से भरे ट्रक ने महिला को कुचला, चालक फरार
बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के बभनान-हलुआ मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक से जा रही महिला ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का खाद्यान्न लेकर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया उसके दोनों पैरों पर चढ़ गया। गोण्डा जिले के छपिया थानाक्षेत्र के बेतवा गांव निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी रेनू के साथ मोटरसाइकिल से बभनान से हलुआ बाजार जा रहे थे। पैकोलिया थानाक्षेत्र के उसका गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत इससे पीछे बैठी रेनू सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.