बस्ती, जून 17 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। कोचिंग जा रहे साइकिल सवार दसवीं के छात्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से बुधवार की सुबह मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे का विवरण पुलिस के अनुसार, हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा भलुहिया गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह (14) पुत्र संजय सिंह बुधवार सुबह करीब छह बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेलियाडीह के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित ...