नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में इलेक्ट्रानिक्स के बड़े कारोबारी राजीव पाण्डेय ने चलती कार से कूद किडनैपर्स से अपनी जान बचा ली। उन्हें जिंदा जलाने की किडनैपर्स की तैयारी थी। उन्हें बस्ती कचहरी के पकौड़ी चौराही के पास से असलहा दिखाकर किडनैप कर लिया गया। किडनैपर्स ने राजीव पांडेय को असलहे की बट से बुरी तरह पीटा भी। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। राजीव करीब चार घंटे तक किडनैपर्स के कब्जे में रहे। वह चलती कार से उस समय कूद गए जब बदमाश उनको जलाने की नीयत से गाड़ी से उतर गए थे और गाड़ी में केवल चालक सवार था। सूचना पर एसपी, सीओ, कोतवाली और अन्य थानों की पुलिस पहुंची। कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित पांच बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, स्वाट, सर्विलांस, कोतवाली और अ...