बस्ती, दिसम्बर 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे की मार ने आमलोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। दिसंबर महीने के दूसरे पखवारे में लगातार तापमान का पारा लुढ़क रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। सुबह के वक्त चलने वाली शीतलहर से स्कूली बच्चों से लेकर कामकाजी लोग तक परेशान हैं। सोमवार को भी सुबह दस बजे तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग और रामजानकी मार्ग पर घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। रेंगते हुए वाहन लाइट चलाकर आगे बढ़ते नजर आए। शहरी क्षेत्र में भी सुबह के कोहरा छाया रहा। तापमान के पारे पर भी इसका असर दिखा। सुबह पांच बजे न्यूनतम तापमान दस से लुढ़क कर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं दोपहर दो बजे तक अधिकतम पारा 18 डिग्री सेल...