बस्ती, दिसम्बर 29 -- बस्ती, हिटी। जिले में शीतलहर संग पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। सोमवार की सुबह कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन आसमान में घने बादल छाए रहे। सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गई। लगातार तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को तापमान का पारा दस डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। सोमवार को ठंड से सुबह के वक्त सड़कों पर खास-पहल नहीं रही। इसका एक कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित होना भी रहा। मार्निंग वाक पर निकलने वालों की संख्या भी कम नजर आई। घर से निकले कामकाजी लोग ठंड से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट, मोफलर, दस्ताना आदि पहनकर ही बाहर निकले। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का भी सहारा ले रहे है। चार दिनों से बादलों की ओट में छिपे सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिया है। गलन से लोग लोग बेहाल रहे। ठंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.