बस्ती, जनवरी 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर-मसकनवा मार्ग पर शनिवार को एक निजी एंबुलेंस ने ई रिक्शा को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रिक्शा पर सवार यात्री घायल हो गए। जिन्हें बस्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी थानाक्षेत्र के धरमनगर निवासी अजीत गुप्ता पुत्र अयोध्या लाल अपने ई रिक्शा से सवारी बिठाकर मनकापुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वह सिकंदरपुर-मसकनवा मार्ग पर बाबागंज के समीप (मल्लईहा) पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस ने सामने से ठोकर मार दी। इस दौरान एम्बलेंस का अगला टॉयर फट गया और वह ई-रिक्शा पर ही पलट गया। घटना में चालक अजीत गुप्ता की मौत हो गई जबकि रिक्शा में बैठे कई ...