बस्ती, मई 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सीएचसी विक्रमजोत में बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से चलाए गए विशेष वृद्धि निगरानी अभियान में चिह्नित अतिकुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सीडीपीओ बलराम सिंह की देखरेख में चिकित्सा अधीक्षक विक्रमजोत डॉ. अतुल सिंह ने किया। अतिकुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। जो बच्चे रेफर किए जाने योग्य मिले उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. रामकृष्णधर द्विवेदी, डॉ. भगवान स्वरूप, डॉ. प्रभाकर भी उपस्थित रहे। सीडीपीओ ने बताया कि विक्रमजोत क्षेत्र में लगभग 264 अतिकुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए थे। इन सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें छह प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई ...