बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के एसडीएम हर्रैया ने जनहित व शासकीय हित को देखते हुए तहसील क्षेत्र में विभिन्न हलकों में तैनात एक दर्जन लेखपालों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। लेखपालों ने अपने क्षेत्र में निर्धारित अवधि पूरा कर लेने पर कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है।उपजिलाधिकारी हर्रैया सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इंद्रनारायण, वीरू सिंह, शिखा चौधरी, अशोक पटेल, दिवाकर सिंह, रामप्रताप सिंह, अंकित चौधरी, राजेश मौर्य, सचिन कुमार, संतोष उपाध्याय, दीपिका सिंह व विनय श्रीवास्तव सहित 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। यह भी पढ़ें- एक दर्जन लेखपालों का कार्य क्षेत्र बदला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...