अयोध्या, अप्रैल 12 -- अमानीगंज,संवाददाता। भाजपा के स्थापना दिवस पर बस्ती चलो अभियान के तहत रविवार को क्षेत्र के भाजपाइयों ने झबरा, मठिया गांव में योजनाओं से संबंधित पत्रक घर-घर बांटे। पहले गांव स्थित मठ पर स्वच्छता अभियान चलाया फिर गोष्ठी आयोजित कर वरिष्ठ पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। भाजपा के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता व प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने कहा कि मंदिरों की स्वच्छता के माध्यम सभी को साफ-सफाई के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया है। हम सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सबको फायदा मिल रहा है, योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता घर-...