बस्ती, जून 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में दर्जनों छात्रों की मौत ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। लेकिन इससे भी चिंताजनक तथ्य यह है कि बस्ती जिले के अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट भी ऐसे ही संभावित हादसों को दावत दे रहे हैं। अग्निशमन विभाग के निरीक्षण में सामने आया है कि कई प्रतिष्ठानों में न तो आपातकालीन निकास द्वार हैं, न अग्निशमन उपकरणों की समुचित व्यवस्था और न ही विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में किसी आपदा की स्थिति में यहां भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में भी अलर्ट जारी, सघन चेकिंग अभियान शुरू जरूरत पड़ने पर सुविधा और जायके का आनंद लेने के लिए लोग परिवार के साथ होटल और रेस्टोरेंट का रुख करते है...