कौशाम्बी, मार्च 2 -- कोखराज थाना क्षेत्र के सहजादपुर गांव के मजरा हनुमान टोला में वर्षों से चले आ रहे होलिका दहन स्थल को इस बार प्रशासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर बदल दिया। होलिका स्थल के आसपास मकान बन जाने से संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों को समझाते हुए सुरक्षित स्थान पर होलिका दहन के लिए प्रेरित किया। जानकारी के अनुसार होलिका दहन स्थल के चारों ओर कई पक्के व कच्चे मकान बन चुके हैं। ऐसे में जरा सी चिंगारी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी (डीएसपी) भैया संतोष सिंह सोमवर दोपहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.