भदोही, अप्रैल 10 -- औराई। क्षेत्र के खमरिया पीपरतर कैथान निवासी जय कुमार गुप्ता ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उनके मकान के पास आबादी की जमीन है, जहां पर कई परिवार निवास करते हैं। बस्ती के बीच में देसी शराब की दुकान को संचालित कर दिया गया है। शराब की दुकान दशमी की बारी वार्ड नंबर एक के नाम से है। ठेकेदार की ओर से जबरिया वार्ड नंबर नौ पीपरतर कैथान में बस्ती के बीच में दुकान को खोल दिया गया है। इसके कारण महिलाओं, छात्राओं समेत राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। साथ ही विवाद की स्थित बनी है। कहा कि दुकान से 50 मीटर की दूरी पर अस्पताल और स्कूल है। मामले की जांच कराकर दुकान को अन्यत्र कराने की मांग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...