बस्ती, जून 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के बभनान रेलवे स्टेशन से पूरब रेलवे लाइन के किनारे निर्माणाधीन पोखरे के पास गुरुवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान सत्यम सिंह (20) पुत्र इन्द्रसेन सिंह निवासी महुआडाबर, थाना गौर के रूप में हुई है। गुरुवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास पोखरे के किनारे शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव घर उठा लाए। स्थानीय लोगों के मुताबिक सत्यम के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के गहरे निशान हैं। परिजन हत्या कर शव यहां लाकर फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प...