बस्ती के परसरामपुर-परसा मार्ग पर बेकाबू डंफर ने युवक को रौंदा, मौत
बस्ती, मई 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानांतर्गत परसरामपुर-परसा मार्ग पर भटिनिया अमौली बाजार के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एक अनियंत्रित डंफर ने सड़क किनारे खड़े युवक को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी के नीचे आने के कारण युवक को गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बीच मौके पर जुटे आक्रोशित लोगों ने हंगमा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रवि कुमार (19) पुत्र कानिकराम निवासी घूरनपुर थाना परसरामपुर के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- डंफर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत पूछताछ में पता चला कि युवक को कुछ काम से बाहर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.