बस्ती, मई 15 -- बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोगों के अनुसार दुधौरा गांव निवासी शिवसागर मौर्य और जगदेव मौर्य आपस में पटीदार हैं, दोनों के घरों में रात के समय परिवार के लोग एक कमरे में सो रहे थे। चोरों ने पहले सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, फिर अन्य कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- परिजन सोते रहे चोर उड़ा ले गए आभूषण, नगदी चोरों ने बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली।शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा देख दंग रह गए। घटना की जानकारी होते ही प...