संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बस्ती के दरोगा अजय गोंड की रहस्यमय हाल में हुई मौत मामले को लेकर गोंड धुरिया जनजाति संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पहले खलीलाबाद तहसील और फिर कलक्ट्रेट गए। सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंप कर प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। गोंड धुरिया जनजाति संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामानंद गोंड, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आनंद कुमार गोंड, महामंत्री ईश्वरचंद गोंड ने कहा कि बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाने में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर अजय गोंड 05 फरवरी की शाम को लापता हुए थे। उनकी बाइक बस्ती के कुआनों नदी के अमहट घाट पर लावारिस हाल में मिली थी। जबकि उनका शव अयोध्या के सरयू नदी में मिला। यह घटना पीड़ित परिवार और गोंड समाज के लिए अत्यंत पीड़ादाय...