बस्ती के डॉ. पीयूष कोरिया में हुए सम्मानित
बस्ती, सितम्बर 11 -- बस्ती। बस्ती जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के मेहावर पोखर गांव के रहने वाले व केजीएमयू लखनऊ के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॉ. पीयूष सिंह व उनकी टीम को सियोल, साउथ कोरिया में एक्सीलेंट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनके सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों व क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। सियोल में इंटरनेशनल कोलोरेक्टल रिसर्च समिट का आयोजन चार से छह सितंबर तक आयोजित किया गया। इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के प्रख्यात मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया था। केजीएमयू की टीम ने नवीन सर्जिकल तकनीकि का प्रदर्शन किया था। दुनियाभर के चिकित्सकों व आयोजकों ने इसे खूब सराहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.