बस्ती, मई 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक 55 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान बस्ती कोतवाली क्षेत्र के मनहनडीह गांव निवासी ज्ञानधारी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। स्टेशन मास्टर बभनान ने आरपीएफ बभनान और गौर पुलिस को सूचना दी कि बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 218 के पास, किमी 594/20-22 के बीच अप और डाउन लाइन के मध्य एक शव पड़ा है। सूचना पर गौर पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि अप और डाउन लाइन के बीच एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो ...