बस्ती, जून 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज कस्बे में शनिवार सुबह बस की चपेट में आकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बरहापुर गांव निवासी परमानंद मिश्रा (60) पुत्र राममूरत मिश्रा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि परमानंद हाल ही में अयोध्या से अपने गांव लौटे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में रिटायर्ड पेशकार की मौत शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे वह गौरा जाने के लिए पैदल घर से निकले थे। कप्तानगंज चौराहे के पास इंदिरा इंटर कॉलेज के सामने उन्हें बस ने टक्कर म...