बस्ती, जनवरी 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दहेज हत्या में कार्रवाई की मांग को लेकर सोनहा क्षेत्र के एक युवक के हंगामे से शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। वह बार-बार कलक्ट्रेट की छत से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। परिवार ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। बस्ती जिले के सोनहा थानांतर्गत फेरसम गांव में एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। महिला के गले पर दिख रहे निशान से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने पर दी। पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भिजवा दिया। थाने से बस्ती पहुंचे मायके पक्ष के लोग सीधे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और तत्काल गिरफ्तारी की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.