लखनऊ, मार्च 13 -- बीबीडी इलाके में बाइक पर सुसाइडनोट छोड़कर नहर में छलांग लगाने वाले अखिलेश कुमार का अब तक सुराग नहीं लगा है। गोताखोर उनकी खोजबीन में लगे हैं। अखिलेश के भाई पंकज कुमार मिश्र अमेठी जनपद में एसडीएम हैं। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक अखिलेश कुमार मूल रूप से कप्तानगंज बस्ती के रहने वाले हैं। यहां मटियारी में हास्टल चलाते थे। गुरुवार को वह निकले थे। उनकी बाइक इंदिरा नगर किनारे मिली। उस पर एक सुसाइड नोट रखा था। जिसमें उसने बीमारी से त्रस्त होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिलते ही गोताखोरों को खोजबीन के लिए लगाया गया पर कुछ पता नहीं चल सका। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के साथ ही स्थानीय गोताखोर अखिलेश की खोजबीन में लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.