बस्ती, अगस्त 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पांच दिनों से जारी कांवड़ यात्रा में तेरस पर बाबा भदेश्वरनाथ समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के साथ ही कांवड़ियों का घरों की तरफ लौटना शुरू हो गया है। मंगलवार की देर शाम तक कांवड़ियों की भीड़ कम होने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन के अनुसार मंगलवार की मध्यरात्रि 12 बजे से फोरलेन पर कांवड़ यात्रा के चलते आवागमन पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन फिर से सामान्य हो सकेगा। शहरी क्षेत्र में भदेश्वरनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर से भी रूट डायवर्जन मंगलवार की रात समाप्त कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Basti News: सावन की तेरस पर प्रमुख शिवालयों में जयकारों के बीच हुआ जलाभिषेक अयोध्या से सरयू नदी का पवित्र जलकर लेकर बाबा भदेश्वरनाथ धाम के लिए कांवड़िय...