बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर पांच दिनों तक आवागमन रहेगा ठप
बस्ती, अगस्त 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बस्ती-अयोध्या हाईवे पर पांच दिन रूट डायवर्ट रहेगा। शिवभक्तों की सुरक्षित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर महाशिवरात्रि (तेरस) से चार दिन पूर्व 7 अगस्त की शाम से 11 अगस्त को भीड़ समाप्ति तक हाईवे के दोनों लेन पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं की गाड़ियों को छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर बेहद पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। फोरलेन पर डायवर्जन प्लान को आठ अगस्त से प्रभावी कर दिया जाएगा। 11 अगस्त को जलाभिषेक के साथ ही कांवड़िए प्रस्थान करेंगे। 12 अगस्त को भीड़ का दबाव समाप्त होने के बाद डायवर्जन समाप्त किया जाएगा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.