चम्पावत, फरवरी 27 -- टनकपुर। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बाइक खाई में गिर गई। हादसे में बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एसडीआरएफ की टीम ने खाई से निकाल उप जिला अस्पताल टनकपुर में भर्ती कराया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बस्तिया के समीप एक बाइक संख्या यूके 06 बीपी 0969 असंतुलिस होकर 20-25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 37 वर्षीय जसपाल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी झाकिया खटीमा और 45 वर्षीय शमशुल हुड्डा पुत्र वैसुला निवासी चंद्र वाटिका खटीमा घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.