नई दिल्ली, अगस्त 12 -- बालोद, (छत्तीसगढ़)। मुंबई से बस्तर की यात्रा पर निकले महिला बाइक राइडर्स समूह की एक सदस्य की छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बाइक राइडर की पहचान 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 23 महिला राइडर्स का समूह मुंबई से बस्तर जा रहा था। धमतरी जिले के मरकाटोला के पास समूह में शामिल रिद्धि की मोटरसाइकिल एक ट्रेलर से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना रिद्धि के परिजनों को दी गई है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर और चालक की तलाश कर रही है।...