नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Mumbai biker Riddhi Thakkar killed in Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर घूमने निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा बुधवार सुबह बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुआ, जहां एक अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। रिद्धि दिव्येश ठक्कर मुंबई के बोरीवली पश्चिम की रहने वाली थीं। वह करीब 20 बाइक सवारों के एक समूह के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के टूर पर निकली थीं। समूह में महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों के बाइक सवार भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- 'न धुआं, न बदबू, बच्चे पी रहे ई-सिगरेट'- स्वाति मालीवाल ने RS में उठाया मुद्दासुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे म...