सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- बेलसंड। बेलसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित बसौल से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिंदा ठाकुर के पुत्र कृष्णनंदन ठाकुर के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम ने बताया कि सूचना मिली कि बसौल चौक पर एक व्यक्ति शराब के नशे में लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...