अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- सोमेश्वर। बसौली में हुए हादसे में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने चालक पर शराब के नशे में लापरवाही से वाहन दौड़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक दीप राम नामक व्यक्ति ने तहरीर दी है। कहना है कि बुधवार को उनके चचेरे भाई की बेटी की शादी थी। शादी में उनकी दीदी मंजू, जीजा गोपाल राम, भतीजी जया, जमाई महेश आर्या ओर उनका 11 माह का बेटा रोहन भी दिल्ली से आया था। कहना है कि गुरुवार को ये सभी चालक अर्जुन कुमार निवासी फतेहपुर वैरी साउथ दिल्ली की कार से वापस लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे चालक अर्जुन ने शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चालकर जानबूझकर हादसे को अंजाम दे दिया। हादसे में मंजू और रोहन के अलावा दिनेश राम की मौत हो गई, जबकि घायल गोपाल राम और जया ...