अल्मोड़ा, अप्रैल 19 -- सीएस सनवाल, भिकियासैंण। जिपं सदस्य मोहनरी की नीमा कड़ाकोटी की ओर से बासोट में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर उप जिला अस्पताल रानीखेत की ओर से लगाया गया। शिविर में बासोट क्षेत्र युवाओं ने 13 यूनिट रक्त दिया। इनमें जिपं सदस्य के अलावा महिपाल सिंह, नंदन रावत, गोपाल कड़ाकोटी, विजय कुमार, गौरव सिंह, सन्नी आर्या, भूपेंद्र सिंह, रमेश चंद्रा, करन सिंह, गोपाल दत्त, लक्ष्मण सिंह, मोहित शर्मा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...