नई दिल्ली, अगस्त 15 -- - पिंक स्मार्ट सहेली कार्ड अनिवार्य किए जाने की तिथि फिर बढ़ाई नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली परिवहन निगम ने बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली कार्ड को अनिवार्य बनाए जाने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। 15 अगस्त के बाद भी बसों में सभी महिलाओं को पिंक टिकट जारी किया जाएगा और यह व्यवस्था इस माह के अंत तक जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा को 1 सितंबर से जरूरी होगा पिंक सहेली कार्ड, 15 दिन और बढ़ी गुलाबी टिकट की सुविधानई उपायों की जानकारी डीटीसी की ओर से शुक्रवार देर शाम को जारी नए आदेश के अनुसार अब अगले माह एक सितंबर से बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली कार्ड अनिवार्य किया जाएगा। उस दिन से पिंक सहेली कार्ड के जरिये ही महिलाएं बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगी। बता दें कि अभ...