गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ शुक्रवार देर रात तक बनी रही। दो दिनों में करीब तीन लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया। यात्रियों की सुविधा के लिए 1060 बसें लगाई गई थीं। इसके अलावा दूसरे डिपो से 60 अतिरिक्त बसें मंगाकर चलाई गईं। सुबह भीड़ अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन दोपहर बाद बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। देवरिया, पडरौना, तमकुहीराज और महराजगंज जाने वाली बसों में सबसे अधिक भीड़ रही। महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा का भी असर दिखा। रेलवे बस स्टेशन पर भाई को राखी बांधने जा रही महिलाओं ने बताया किमुफ्त यात्रा की वजह से वह अपने भाइयों को राखी बांधने जाने के लिए सोचना नहीं पड़ा। यह भी पढ़ें- दो दिन में सरकारी बसों से 35000 बहनों ने की मुफ्त यात्रा इससे जेब पर बोझ नह...