दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह को गोली मारे जाने मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग को लेकर संघ के आह्वान पर मंगलवार को दिन भर बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा। एक भी बस दुमका नहीं पहुंची और कोई भी बस दुमका बस स्टैंड से नहीं खुली। मोटर मजदूर संघ, मालिक समिति और दुकानदार समिति की संयुक्त इस आन्दोलन के दौरान बसों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बसों या अन्य वाहनों के इंतजार में यात्रियों को घंटों बस पड़ाव में ही इंतजार करते देखा गया। दिन भर बस स्टैंड में धरना पर बैठे रहे संघ के पदाधिकारी व सदस्य : दिन भर शांतिपूर्ण माहौल में संघ की ओर से चले इस आंदोलन का जबस्दस्त असर भी देखने को मिला। मंगलवार को जहां अपने आंदोलन के दौरान सभी संघों के पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.