लखनऊ, फरवरी 16 -- उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में जब यात्रियों की संख्या घटती है तो अधिकारियों को बसों की समय सारणी की याद आती हैं। बीते दिनों रोडवेज बसों में गिरते हुए यात्री लोड फैक्टर पर बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों को फटकार लगी। इसके बाद से क्षेत्रीय अधिकारी ने बसों की समय सारणी सुधारने के लिए स्टेशन इंचार्ज को जिम्मेदारी देकर बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने कहा कि बसों में यात्रियों की संख्या गिर रही हैं। वैसे तो इसके पीछे कई वजहें हैं, लेकिन बसों की समय सारणी सुधारकर यात्रियों को बसों की यात्रा के प्रति लुभाएंगे, ताकि आंकड़ों में यात्री लोड फैक्टर को बेहतर किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.