लखनऊ, मार्च 28 -- परेशानी -संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन की बैठक में उठी कई मांगें-संविदा कर्मियों की 5 समस्याएं, 3 मुख्य मांगों को लेकर सीएम को भेजा पत्रलखनऊ। वरिष्ठ संवाददातापरिवहन निगम की बसों की समय सारणी तय नहीं हैं। इससे प्लेटफार्म पर बसों का ठहराव का समय नहीं दिया जा रहा हैं। यात्रियों को जहां दिक्कतें हो रही हैं, वहीं बस ड्राइवरों के बीच रोज टकराव की स्थिति बन रही। बस अड्डे पर कहासुनी और मारपीट होती है। शनिवार को संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन की बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा।यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह और प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि संविदा चालकों व परिचालकों को किलोमीटर आधारित वेतन के बदले में शोषण किया जा रहा है। हर माह 50 फीसदी आय, किलोमीटर लक्ष्य और ड...