हरिद्वार, अगस्त 28 -- हरिद्वार। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की उम्मीद लिए निकली कई बहनें बसों की कमी और भीड़ के चलते समय पर मायके नहीं पहुंच सकीं। उत्तराखंड परिवहन निगम और अन्य राज्यों की रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई, लेकिन पर्याप्त बसें नहीं मिलने से इसका लाभ सभी को नहीं मिल सका। घंटों बसों का इंतजार करने के बाद कई बहनों को मायके जाने का कार्यक्रम ही रद्द करना पड़ा, जिससे उनका त्योहार फीका रह गया। रक्षाबंधन पर दो दिन की मुफ्त यात्रा के लिए भी परिवहन निगम पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं करा सका। जैसे ही कोई बस बस अड्डे पर पहुंचती, यात्री सामान और बच्चों को लेकर उस पर चढ़ने के लिए दौड़ पड़ते। कोई मुख्य दरवाजे तो कोई खिड़की और चालक के दरवाजे से बस में घुसने की कोशिश करता नजर आया। हजारों यात्री तेज धूप और ग...