सीवान, मई 21 -- सीवान। शहर और आसपास के इलाकों में कई निजी बसें तेज रफ्तार से चल रही हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तेज गति से वाहन चलाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पार करने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने परिवहन विभाग से स्पीड कंट्रोल और नियमित जांच की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...