बसों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे
नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। स्कूलों की ओर से बसों की जानकारी परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से विकसित पोर्टल यूपी इंटीग्रेडेट स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर दर्ज की जा सकती है। परिवहन विभाग के अनुसार पोर्टल अभी खुला है। ऐसे में जानकारी दर्ज की जा सकती है। स्कूलों को www.upisvmp.com पर दस्तावेज अपलोड करने हैं। इसमें फिटनेस समेत सभी दस्तावेज अपलोड होने अनिवार्य हैं। जिन स्कूलों में बसें नहीं हैं, उन्हें भी पोर्टल पर शपथ पत्र अपलोड करना जरूरी है। परिवहन विभाग के अनुसार स्कूलों में जाकर बसों की जांच प्रक्रिया जारी है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि 3100 बसों की जानकारी पोर्टल पर स्कूलों ने अपलोड कर दी है। इनमें से 2800 बसों की जांच स्कूलों में जाकर की जा चुकी है। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.