नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा। दिल्ली से शुरू होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते जाने वाली निजी बसों की जांच का अभियान चलेगा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम के अनुसार बसों की औचक जांच की जाएगी। होली के मौके पर बड़ी संख्या में निजी बसें ज्यादा मुनाफे के लालच में नियमों का उल्लंघन कर दौड़ती हैं। इसमें परमिट शर्त का उल्लंघन, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन शामिल है। इन बसों का चालान और सीज की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...